भारत

महिला गिरफ्तार, हार चुराया, फिर उठाया ये कदम

jantaserishta.com
1 Oct 2022 9:40 AM GMT
महिला गिरफ्तार, हार चुराया, फिर उठाया ये कदम
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

डेढ़ करोड़ रुपये की कीमत वाला हार चुराया था।
जालौन: हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को जालौन से एक महिला और सुनार को गिरफ्तार किया। दरअसल जालौन के एक कस्बे की महिला ने गुरुग्राम से डेढ़ करोड़ रुपये की कीमत वाला हार चुराया था। जिसे महिला ने महज में 40 हजार रुपये में एक सुनार को बेच दिया था।
जालौन जिले के सिरसाकलार की रहने वाली सुनीता गुरुग्राम में एक घर में घरेलू काम करती थी। कई साल एक ही घर में काम करने की वजह से मकान मालकिन उस पर भरोसा करने लगी। इसका फायदा उठाते हुए पिछले हफ्ते सुनीता ने मालकिन का हिरों से जड़ा हुए डेढ़ करोड़ रुपये का हार गाय कर दिया। मालकिन ने सुनीता के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की छानबीन करने लगी तो पता चला कि सुनीता का मायका जालौन के सिरसाकलार में है। शुक्रवार को हरियाणा पुलिस जालौन पहुंच कर सुनीता को पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान पता चला कि सुनीता ने हार सर्राफा व्यापारी दीपक को महज 40 हजार रुपये में बेच दिया था। पुलिस सुनीता के साथ दीपक के घर पहुंची। तलाशी के दौरान दीपक के घर से हार बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि हरियाणा पुलिस सुनीता और दीपक से पूछताछ कर रही है।
Next Story