भारत
महिला गिरफ्तार: जॉब दिलाने के नाम पर लाखों रुपए ऐंठते, फिर गायब हो जाते
jantaserishta.com
29 Aug 2023 10:10 AM IST

x
प्रधानमंत्री आवास योजना समेत लोन और नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों की धोखाधड़ी करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
ग्रेटर नोएडा: प्रधानमंत्री आवास योजना समेत लोन और नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों की धोखाधड़ी करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। गिरोह आधार कार्ड से लोन दिलाने के नाम पर ठगी करता था। जॉब दिलाने के नाम पर लाखों रुपए पहले ऐंठ लेते थे, बाद में गायब हो जाते थे। थाना दादरी पुलिस ने आरोपी सत्यवीर सिंह और विनिता रावल को चार फाइल और दो रजिस्टर के साथ दादरी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है।
पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की थी। जिसमें सत्यवीर सिंह और विनिता रावल ने लोन दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये लिए थे। बार-बार कहने पर भी ना तो लोन दिलवाया और ना ही रकम वापस की गई थी।
पुलिस के मुताबिक दोनों शातिर किस्म के जालसाज हैं। दोनों लोगों को भरोसा दिलाकर अपनी कंपनी जीएस इंटरप्राइजेज के नाम पर आधार कार्ड पर लोन दिलाने, प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास और जॉब के नाम पर लोगों से कुल राशि का 10 प्रतिशत तक कमीशन तय करते थे। कमीशन की 5 प्रतिशत धनराशि फाइल चार्ज के नाम पूर्व में ही लेते थे।
Tagsप्रधानमंत्री आवास योजनानौकरीधोखाधड़ीग्रेटर नोएडाग्रेटर नोएडा पुलिसPradhan Mantri Awas YojanaJobFraudGreater NoidaGreater Noida Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





