भारत

बहन के घर से 24.42 लाख रुपये के जेवर-नकदी चुराने के आरोप में महिला गिरफ्तार, पुलिस भी हैरान

jantaserishta.com
5 Sept 2025 2:22 PM IST
बहन के घर से 24.42 लाख रुपये के जेवर-नकदी चुराने के आरोप में महिला गिरफ्तार, पुलिस भी हैरान
x
जानें पूरा मामला.
मुंबई: कई बार जब हम घर से बाहर जाते हैं तो पड़ोसियों को भरोसे के साथ चाबी दे जाते हैं और कहते हैं कि घर का कोई आए तो उसे दे देना. वहीं रिश्तेदारों पर तो इससे भी अधिक भरोसा होता है, अपने न होने पर भी उन्हें ठहरने के लिए घर की चाबी देने में नहीं सकुचाते. लेकिन कई बार अपने ही बड़ा धोखा कर जाते हैं.
महाराष्ट्र में नवी मुंबई से लालच के चलते ऐसी ही एक रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई. यहां एक 29 साल की महिला को अपनी ही बहन के घर पर 24.42 लाख रुपये के जेवरों की चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. हालांकि उसे चोरी के आठ घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी है. एक अधिकारी ने बताया कि नवी मुंबई निवासी आरोपी को 31 अगस्त को मुंब्रा इलाके में अपनी ही बहन के घर में हुई चोरी के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था.
मुंब्रा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अनिल शिंदे ने कहा,'शिकायतकर्ता घर का ताला लगाकर अपनी मां से मिलने गई थी, तभी किसी ने कथित तौर पर डुप्लीकेट चाबी से फ्लैट में सेंध लगाई और 24.42 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गया.' उन्होंने बताया कि 'चूंकि जबरन घुसने का कोई संकेत नहीं मिला था, इसलिए पुलिस को संदेह था कि यह अपराध शिकायतकर्ता के किसी जानने वाले ने किया है.
अधिकारी ने बताया कि तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल फोन विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आठ घंटे के भीतर आरोपी तक पहुंच गई. उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान, आरोपी ने शुरू में टीम को गुमराह किया, लेकिन बाद में उसने सभी आरोप स्वीकार कर लिए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story