भारत

धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाली महिला गिरफ्तार, महिला के बेटे ने युवती को शादी का झांसा देकर बनाए थे शारीरिक संबंध

jantaserishta.com
21 Jan 2023 8:01 AM IST
धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाली महिला गिरफ्तार, महिला के बेटे ने युवती को शादी का झांसा देकर बनाए थे शारीरिक संबंध
x

DEMO PIC 

जानें पूरा मामला.
नोएडा (आईएएनएस)| एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद युवक की मां युवती को जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रही थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस पहले ही आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
सेन्ट्रल नोएडा एडीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि थाना फेस 2 पुलिस ने शुक्रवार को दादरी रोड टी प्वाइंट के पास से एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान रेशमा पत्नी रहीस खान निवासी द्वारिकाधीश मंदिर के पास, भंगेल नोएडा हुई है। एडीसीपी ने बताया कि आरोपित महिला के बेटे शोएब ने एक युवती से शादी का झांसा देकर पहले शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी युवक और उसके परिजन युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगे। इस पर युवती की शिकायत पर आरोपी युवक सहित 9 लोगों के खिलाफ थाना फेस 2 में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस युवक शोएब, पिता रहीस खान और चाचा को पहले ही जेल भेज चुकी है। अब मामले में शोएब की मां रेशमा को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story