भारत

जन्म के कुछ ही घंटों बाद नवजात की हत्या, मां गिरफ्तार, ऐसे पकड़ाई

jantaserishta.com
25 Aug 2023 1:21 PM IST
जन्म के कुछ ही घंटों बाद नवजात की हत्या, मां गिरफ्तार, ऐसे पकड़ाई
x
पड़ोसियों ने उसे देख लिया और पुलिस को सूचना दे दी
गुवाहाटी: असम के बिश्वनाथ जिले में एक महिला को जन्म के कुछ ही घंटों बाद अपने नवजात बच्चे की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह घटना बंदोर जोंगहोल गांव में हुई और आरोपी की पहचान अनवारा खातून के रूप में हुई। उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, खातून ने अपने घर के पास बच्चे को दफनाने का भी प्रयास किया था। लेकिन पड़ोसियों ने उसे देख लिया और पुलिस को सूचना दे दी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और मां और बच्चे दोनों को अस्पताल भेजा। लेकिन डॉक्टरों ने शिशु को मृत घोषित कर दिया।''
अधिकारी ने कहा, “महिला ने गुरुवार को बेटी को जन्म दिया और उसके तुरंत बाद उसने उसकी हत्या कर दी। जब हम मौके पर पहुंचे, तो बच्चे को जन्म देने के कारण मां को भी काफी खून बह रहा था। वह एक दिन के लिए अस्पताल में थी और अब उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।”
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story