
x
Delhi दिल्ली: पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस उसके पिता को भी गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों पर लोगों को विदेश में वेकेशन पैकेज बुक करने के नाम पर ठगी करने का आरोप है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली महिला को गिरफ्तार किया गया है। महिला का नाम मल्लिका चौधरी है, जिसके पिता को पहले ही गुरुग्राम पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। ये लोग विदेश भेजने के नाम पर ठगी करते थे।
पुलिस ने बताया कि महिला और उसके पिता पर आरोप है कि वे टूर एंड ट्रेवल कंपनी की आड़ में लोगों को विदेश में वेकेशन पैकेज बुक करने के नाम पर ठगी करते थे। इन लोगों के खिलाफ दिल्ली, गुरुग्राम और जम्मू-कश्मीर में मामले दर्ज हैं। दिल्ली की आनंद विहार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला मल्लिका को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ दिल्ली के आनंद विहार और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में एफआईआर दर्ज हैं। महिला को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया, जब वह दुबई जाने की फिराक में थी। आनंद विहार पुलिस ने महिला के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था।
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने 5 दिसंबर को बड़ी कार्रवाई की। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, उत्तरी रेंज के डीसीपी आउटर नॉर्थ, डीसीपी रोहिणी, और डीसीपी नॉर्थ-वेस्ट की टीमों ने संगठित अपराध के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। दिल्ली पुलिस के 48 पुलिसकर्मियों ने 152 ठिकानों पर छापे मारे। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने कुल 97 आरोपियों को हिरासत में लिया। इसके साथ ही, गोगी गैंग के 8, टिल्लू ताजपुरिया गैंग के 5, और काला जठेड़ी गैंग के 1 अपराधी को गिरफ्तार किया गया। इस छापेमारी के दौरान 18 पिस्तौल, 43 जिंदा कारतूस, और 5 चाकू बरामद किए गए। इतना ही नहीं, पुलिस ने 122 मोबाइल फोन और 10,09,680 रुपए नकद भी बरामद किए। इस दौरान पुलिस ने 3 दोपहिया वाहन और 2 बुलेटप्रूफ वाहनों सहित कुल 4 कारें जब्त कीं और 665 ग्राम गांजा भी बरामद किया गया।
Tagsदिल्ली पुलिसमल्लिका चौधरीविदेश धोखाधड़ीवेकेशन पैकेज ठगीआनंद विहार पुलिसगुरुग्रामजम्मू-कश्मीरएयरपोर्ट गिरफ्तारीसंगठित अपराधछापेमारीगोगी गैंगटिल्लू ताजपुरिया गैंगकाला जठेड़ी गैंगबरामदगीनकदहथियारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





