
x
DEMO PIC
जबरन शारीरिक संबंध बनाए, सहारा मॉल में काम करने वाले बाउंसरों ने उसके साथ मारपीट की और...
गुरुग्राम (आईएएनएस)| पुलिस ने एक महिला को कई पुरुषों के खिलाफ कथित तौर पर दुष्कर्म और मारपीट का फर्जी मामला दर्ज कराने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अब महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 182 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 29 नवंबर 2022 को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी।
महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि एक व्यक्ति ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए, सहारा मॉल में काम करने वाले बाउंसरों ने उसके साथ मारपीट की और उन्होंने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। महिला ने यह भी आरोप लगाया था कि पीसीआर पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया।
पुलिस ने महिला द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की जांच करते हुए घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला मौके से सुरक्षित निकल रही है।
पूर्वी डीसीपी नीतीश अग्रवाल ने कहा कि पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद लोगों और सहारा मॉल के कर्मचारियों से पूछताछ में भी महिला द्वारा लगाए गए आरोप झूठे और निराधार पाए गए। महिला द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की हर एंगल से जांच की गई। कोई भी आरोप सही नहीं पाया गया। इसके बाद फर्जी एफआईआर को रद्द कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में महिला द्वारा झूठे आरोप लगाने और पुलिस को गुमराह करने का मामला दर्ज किया गया है।
Tagsमहिला गिरफ्तारदुष्कर्म का झूठा केसदुष्कर्मगुरुग्रामगुरुग्राम पुलिसWoman arrestedfalse case of raperapeGurugramGurugram Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





