भारत

बच्चा चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

jantaserishta.com
25 March 2026 9:19 AM IST
बच्चा चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
x
बड़ा अपडेट.
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में बच्चा चोरी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी महिला के पास से दो बच्चे बरामद हुए हैं जिसे वह हरदोई और मेरठ से चुरा कर के लाई थी और बेचने जा रही थी. महिला के पास से एक नौ महीने का बच्चा और एक लगभग साढ़े तीन साल का बच्चा बरामद हुआ है. दरअसल, बरेली में थाना फरीदपुर क्षेत्र में एक मुकदमा दर्ज हुआ था जहां हरदोई के रहने वाले एक परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि घर से उनका 9 महीने का अरुण नाम का बच्चा चोरी हो गया है. तुरंत ही पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए.
अधिकारी संदीप सिंह के निर्देशन में टीम का गठन हुआ और 24 घंटे के अंदर ही बरेली पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया. उसके पास से चोरी किया गया 9 महीने का बच्चा भी बरामद कर लिया गया है. पूछताछ की गई तो महिला ने बताया कि उसने मेरठ से भी एक साढ़े तीन साल का बच्चा चोरी किया है , उसे भी अपने साथ लेकर आई है और बेचने जा रही थी. महिला के पास से दूसरे बच्चे को भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस पूछताछ कर रही है कि महिला के साथ गैंग में और कितने लोग शामिल हैं और उसने अब तक कहां-कहां से बच्चे चोरी करके कहां-कहां पर बेचे हैं.
इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकार फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि 9 महीने के लापता बच्चे की तलाश करने के लिए दो टीम लगाई गईं थीं. सीसीटीवी कैमरे देखे गए. सर्विलांस की मदद से घटना के आरोपी बिंद उर्फ रजनी पत्नी सुरेंद्र को गिरफ्तार किया गया है जो मेरठ की रहने वाली है. इसके पास से चोरी किया गया बच्चा अरुण बरामद हुआ.
इसके अलावा एक अन्य बच्चा भी बरामद हुआ है जिसकी उम्र लगभग 3.5 साल है. इसको मेरठ से चोरी करने की बात सामने आ रही है. महिला ने बच्चा चोरी करने की बात स्वीकार की है. इस पूरे मामले में जांच पड़ताल की गई तो एक अन्य संजना नाम की महिला का नाम प्रकाश में आया है. संपूर्ण मामले की जांच पड़ताल की जा रही है आरोपी महिला को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है और दोनों बच्चों को CWC के सामने पेश करके आवश्यक कार्रवाई अमल में की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story