भारत

एयरपोर्ट पर फर्जी पासपोर्ट के साथ युवती गिरफ्तार, भागने का था प्रयास

jantaserishta.com
25 Nov 2025 2:32 PM IST
एयरपोर्ट पर फर्जी पासपोर्ट के साथ युवती गिरफ्तार, भागने का था प्रयास
x
मचा हड़कंप.
मुंबई: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर इमिग्रेशन विभाग ने एक बड़ी फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया, जब एक नेपाली युवती भारतीय पासपोर्ट के साथ ओमान भागने की कोशिश कर रही थी। इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
यह घटना उस समय सामने आई जब काजल नाम की युवती मस्कत (ओमान) जाने वाली उड़ान 6ई 1267 में सवार होने के लिए इमिग्रेशन काउंटर पर पहुंची। काउंटर पर तैनात इमिग्रेशन ऑफिसर रुचि रुपेश धोमकर को युवती का व्यवहार और दस्तावेज संदिग्ध लगे। पासपोर्ट में उसका जन्मस्थान 'नौहरा, हिमाचल प्रदेश' दर्ज था, लेकिन बातचीत और हाव-भाव से वह नेपाली नागरिक प्रतीत हो रही थी।
शक के आधार पर उसे आगे की जांच के लिए इमिग्रेशन विंग के इंचार्ज के पास भेजा गया। पूछताछ के दौरान युवती ने स्वीकार किया कि उसका असली नाम काजल लामा है और वह नेपाल की निवासी है। उसने बताया कि उसके माता-पिता नेपाल से हिमाचल प्रदेश आकर बसे थे और यहीं जन्म लेने के बाद उसने भारतीय पहचान बनाने के लिए आधार, पैन और अन्य दस्तावेज तैयार किए थे। इसके बाद, उसने शिमला पासपोर्ट कार्यालय से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारतीय पासपोर्ट बनवा लिया था।
युवती के मोबाइल फोन से प्राप्त दस्तावेजों ने उसकी सच्चाई का खुलासा किया। इसमें उसका नेपाली जन्म प्रमाणपत्र, उसके पिता का नेपाली नागरिकता कार्ड, आधार कार्ड और पैन कार्ड शामिल थे। जांच में यह भी पता चला कि वह 16 जून 2025 को जारी किए गए भारतीय पासपोर्ट का उपयोग करके मुंबई से मस्कत भागने की योजना बना रही थी।
इमिग्रेशन विभाग ने इस फर्जीवाड़े को सुनियोजित धोखाधड़ी माना और युवती को सहार पुलिस के हवाले कर दिया। सहार पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पासपोर्ट अथॉरिटी और इमिग्रेशन सिस्टम को धोखा देने के लिए और कौन लोग शामिल थे। काजल लामा से पूछताछ की जा रही है, जिससे पता लगाया जा सके कि इसमें कितने लोग शामिल हैं और उसने इससे पहले क्या कहीं की यात्राएं की हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story