भारत

एयरपोर्ट पर महिला गिरफ्तार, जूते की हुई जांच तो अधिकारी रह गए हैरान

jantaserishta.com
25 March 2024 2:19 PM IST
एयरपोर्ट पर महिला गिरफ्तार, जूते की हुई जांच तो अधिकारी रह गए हैरान
x
अदालत में पेश किया गया और फिर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
मुंबई: मुंबई एयरपोर्ट पर एक विदेशी महिला यात्री को कोकीन की खेप के साथ गिरफ्तार किया गया है. डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने खुफिया सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की. विदेशी महिला के पास से 19 करोड़ 79 लाख रुपये की कोकीन बरामद हुई है. गिरफ्तार महिला नैरोबी से मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंची थी. उसके पास सिएरा लियोन की नागरिकता है.
मिली जानकारी के के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर डीआरआई के अधिकारियों ने खुफिया सूचना के आधार पर एक विदेशी महिला के समान की तलाशी लेनी शुरू की. इस दौरान अधिकारियों के हाथ जो लगा वह चौंकाने वाला था. महिला ने अपने लगेज में जूते, मॉइस्चराइजर की बोतल, शैंपू और डियोड्रेंट आदि के बोतल रखे थे. तलाशी के दौरान यह सभी सामान असमान्य रूप से भारी थे.
बाद में जब इन सारे सामान की गहन जांच की गए तो, महिला के बैग से निकले अलग-अलग बोतलों और जूते से एक सफेद पाउडर जैसा कुछ छिपा हुआ मिला. फील्ड टेस्ट किट के इस्तेमाल से वाइट पाउडर का परीक्षण करने पर यह कोकीन निकला. महिला के बैग से करीब 1.979 किलोग्राम वाइट पाउडर यानी कोकीन बरामद किया गया है.
विदेशी महिला के बैग से बरामद किये गए कोकीन की बाजार में कीमत लगभग 19.79 करोड़ रुपये आंकी गई है. इसके बाद महिला यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया. डीआरआई के अधिकारियों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की. इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया और फिर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डीआरआई ने मुंबई एयरपोर्ट से प्रतिबंधित वाइट पाउडर यानी कोकीन को छुपाने के इन नए तरीकों का खुलासा करके एक बार फिर अपनी उपयोगिता साबित की है. साथ ही एजेंसी ने भारत में नशीली दवाओं के खतरे के खिलाफ लड़ाई को मजबूती प्रदान कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story