
x
DEMO PIC
केमिकल से जलाया गया है।
रांची (आईएएनएस)| रांची जिले के ठाकुरगांव थाना अंतर्गत बगदा घाटी में बुधवार को एक महिला और दो बच्चों के अधजले शव पाए जाने से सनसनी फैल गई। शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस को आशंका है कि इनकी हत्या किसी और जगह करने का बाद शवों को यहां लाकर केमिकल से जलाया गया है। बुधवार सुबह शव फेंके जाने की सूचना मिलने के बाद खलारी के डीएसपी अनिमेष नैथानी और बुढ़मू के थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। मामले की तफ्तीश की जा रही है। रांची और आसपास के सभी जिलों की पुलिस को इसकी सूचना भेजी गई है।
जिलों की पुलिस से जानकारी मांगी गई है कि क्या उनके यहां महिला और बच्चों के मिसिंग होने की कोई सूचना या एफआईआर दर्ज है? डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुलाई गई है।
जिस स्थान पर तीनों के शव मिले हैं, वह रांची, चतरा और रामगढ़ जिले के बॉर्डर पर स्थित है। ऐसे में यह संभावना भी जताई जा रही है कि महिला और बच्चों की हत्या इनमें से किसी जिले में करने के बाद शवों को यहां लाकर जलाया गया है। बहरहाल, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Tagsरांचीरांची न्यूज़रांची पुलिसहत्याअधजले शवRanchiRanchi NewsRanchi PoliceMurderHalf-burnt dead body
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





