भारत

महिला और तीन बच्चों की हत्या, पति पर शक

jantaserishta.com
25 Feb 2026 11:00 AM IST
महिला और तीन बच्चों की हत्या, पति पर शक
x
फैली सनसनी.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के समयपुर बादली क्षेत्र में 4 लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। मृतकों में एक महिला और उसके तीन बच्चे शामिल हैं। दिल्ली पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह समयपुर बादली इलाके में एक महिला और उसके तीन बच्चों समेत एक परिवार के चार सदस्य अपने घर पर मरे हुए मिले। शुरुआती जांच के मुताबिक, पति, जो आजादपुर मंडी में डिस्ट्रीब्यूटर का काम करता है, उसी पर चारों की हत्या करने का शक है। घटना के बाद से वह फरार है।
चारों मृतकों के शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके साथ ही, पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की। हालांकि, अभी तक घटना के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।
इससे पहले, मंगलवार को दिल्ली के पूर्वी इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब स्टार सिटी मॉल की बेसमेंट पार्किंग में खड़ी एक होंडा सिटी कार के अंदर एक व्यक्ति का शव मिला। जानकारी के अनुसार, घटना मयूर विहार इलाके में हुई, जहां सुबह करीब 8 बजे मॉल कर्मचारियों की नजर रात से खड़ी एक कार पर पड़ी। कार के शीशे बंद थे और अंदर किसी तरह की हलचल दिखाई नहीं दे रही थी।
संदेह होने पर जब कार का दरवाजा खोला गया तो अंदर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला। करीब से देखने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मयूर विहार थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में कार के अंदर किसी तरह के संघर्ष के निशान नहीं मिले। आशंका जताई गई कि मामला आत्महत्या का हो सकता है, या फिर बंद कार में दम घुटने से मौत हुई हो। हालांकि हत्या की संभावना से भी इनकार नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null