भारत
चीन से लौटी महिला और 6 साल की बेटी का कोविड टेस्ट पॉजिटिव
jantaserishta.com
28 Dec 2022 8:10 AM IST

x
चेन्नई (आईएएनएस)| श्रीलंका के रास्ते चीन से तमिलनाडु के मदुरै पहुंची एक महिला और उसकी 6 साल की बेटी का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है, अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मदुरै जिला कलेक्टर ने मीडियाकर्मियों को बताया कि नमूने आगे के परीक्षण के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशाला में भेज दिए गए हैं, जबकि मां और बच्ची को अलग-अलग कर दिया गया है।
तमिलनाडु में मंगलवार तक 51 सक्रिय कोविड 19 मामले हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निदेर्शानुसार मॉक ड्रिल का निरीक्षण करने के बाद मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में पर्याप्त ऑक्सीजन सिलेंडर, अस्पताल में बिस्तर और कोविड-19 से संबंधित किसी भी आपातकालीन स्थिति का मुकाबला करने के लिए आवश्यक सभी बुनियादी ढांचे हैं।
तमिलनाडु में आज तक नए ओमिक्रॉन बीएफ.7 सबवेरिएंट का पता नहीं लगा है। बीएफ.7 के कारण चीन, जापान, इटली, जर्मनी, दक्षिण कोरिया और ब्राजील में कोविड 19 मामलों की संख्या में वृद्धि हुई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





