भारत

महिला ने पति और भाई के साथ मिलकर की दोस्त की हत्या, शव ड्रम से बरामद

SHIDDHANT
16 May 2026 9:59 PM IST
महिला ने पति और भाई के साथ मिलकर की दोस्त की हत्या, शव ड्रम से बरामद
x
हत्याकांड
Mumbai मुंबई: उत्तर प्रदेश के मेरठ ड्रम हत्याकांड जैसा एक और सनसनीखेज मामला ठाणे के मुंब्रा इलाके से सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति और भाई के साथ मिलकर दोस्त की हत्या कर उसके शव को ड्रम में छिपाकर ठिकाने लगाने की कोशिश की। आरोप है कि महजबीन ने पति हसन सेख और भाई तारीख सेख के साथ मिलकर मुंब्रा निवासी दोस्त अरबाज मकसूद अली खान की हत्या कर दी।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अनिल शिंदे ने बताया कि 3 अप्रैल को अरबाज पैसे लेने के लिए दादर जाने की बात कहकर घर से निकला था। जब वह लौटा नहीं तो पिता ने मुंब्रा पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। फिर पुलिस ने कॉल रिकॉर्ड के आधार पर जांच शुरू की, जिसमें अरबाज और उसकी दोस्त महजबीन की आखिरी लोकेशन पालघर जिले के बोईसर इलाके में पाई गई।
इसके बाद पुलिस ने महजबीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने पति और भाई के साथ मिलकर अरबाज की हत्या करने की बात कबूल की। पुलिस के द्वारा की गई प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि फिरौती के पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। वहीं, हत्या के बाद आरोपियों ने शव को हरे ड्रम में भरकर ठिकाने लगाने की भी कोशिश की।
इस हत्याकांड में महिला ने अपने पति और भाई के साथ मिलकर पहले युवक की किडनैपिंग की, उसके बाद किराए के मकान में उसके साथ जमकर मारपीट की। इसी के साथ युवक से डेढ़ लाख रुपए की भी मांग की। हालांकि, शाम तक पैसे नहीं मिलने के कारण अत्यधिक मारपीट की वजह से युवक की मौत कमरे में ही हो गई, जिसके बाद युवक के शव को दो दिनों तक उसी कमरे में छिपा के रखा गया, उसके बाद युवती के भाई तारीख सेख ने अपने एक दोस्त की मदद से शव को हरे ड्रम में डालकर बाइक से ठिकाने लगाने की कोशिश की।
इस घटना में शामिल आरोपियों में से पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दो फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार तपिश दे रही है। पुलिस ने ड्रम के अंदर से शव को एक नाले से बरामद किया। पुलिस ने बताया कि युवक की उम्र लगभग 28 वर्ष थी, जो पेशे से एक इंजीनियर था। वहीं, युवती के भाई का आपराधिक रिकॉर्ड मिला है।
Next Story