भारत

महिला प्रसव पीड़ा के बाद जिला अस्पताल में भर्ती, नर्स ने मांगी रिश्वत, न देने पर कराया 5 घंटे इंतजार

jantaserishta.com
24 Dec 2022 7:41 PM IST
महिला प्रसव पीड़ा के बाद जिला अस्पताल में भर्ती, नर्स ने मांगी रिश्वत, न देने पर कराया 5 घंटे इंतजार
x
पढ़े पूरी खबर
लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला प्रसव पीड़ा के बाद जिला अस्पताल में भर्ती हुई थी. प्रसव कराने के लिए नर्सों ने उससे घूस मांगी. इसके लिए 5 घंटे तक प्रसव रोके रखा, जिससे बच्चे की मौत हो गई.
नर्सों ने कान से सोने की बाली निकाल ली
गौरतलब है कि हेरहंज प्रखंड में एक दलित महिला प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थी. आरोप है कि डिलीवरी कराने का समय आया तो सरकारी अस्पताल की 2 नर्सों ने उससे 18 हजार रुपये मांगे. इसके लिए 5 घंटे तक प्रसव नहीं कराया. इतना ही नहीं मांग पूरी न होने पर नर्सों ने कान से सोने की बाली निकाल ली.
पैसों के लिए 5 घंटे तक नहीं कराई डिलीवरी
पीड़ित परिवार का आरोप है कि पैसों के लिए देर से प्रसव कराने की वजह से मृत बच्चा पैदा हुआ. पैसे मांगने वाली नर्स का नाम अरुणा और गुंजन है. अगर समय से प्रसव कराया जाता तो नवजात की मौत न होती.
नर्सों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज हो
वहीं, इस घटना की जानकारी होने पर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. परिवार को सांत्वना देने के साथ ही उन्होंने न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया. प्रतुल शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री से मांग है कि नर्सों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज हो. अगर पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story