भारत
महिला ने अस्पताल पर लगाया बच्चा बदलने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस
jantaserishta.com
19 April 2024 5:34 PM IST

x
महिला ने अस्पताल पर लगाया बच्चा बदलने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस
महिला का कहना है कि डिलीवरी के समय उसका बच्चा पूरी तरह स्वस्थ था, जबकि डॉक्टर ने उसे अगले दिन बताया कि बच्चे की मौत हो गई।
पानीपत: पानीपत में बधावा राम कॉलोनी की एक महिला ने हार्ट एंड मदर केयर अस्पताल के डॉक्टर पर बच्चा बदलने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि डिलीवरी के समय उसका बच्चा पूरी तरह स्वस्थ था, जबकि डॉक्टर ने उसे अगले दिन बताया कि बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
महिला प्रिया ने शिकायत में बताया कि वो मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। वह फैक्ट्री के गोदाम में कपड़े छंटाई का काम करती है और 5 बच्चों की मां है। 3 अप्रैल, 2024 को उसे प्रसव पीड़ा हुई तो जानने वाली एक महिला मोना शर्मा ने अंसल सुशांत सिटी के हार्ट एंड मदर केयर अस्पताल में भर्ती करा दिया। शाम करीब 6:30 बजे उसने एक बेटे को जन्म दिया, जो उस समय स्वस्थ था।
उसकी तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर ने उसे दूसरे कमरे में शिफ्ट कर दिया। 4 अप्रैल को उसे डॉक्टर ने बताया कि बच्चे की डिलीवरी के बाद मौत हो गई। उसने डॉक्टर से डिलीवरी के दस्तावेज मांगे तो डॉक्टर ने पटेल नगर, दिल्ली की उषा के कागज उसे दे दिए। उसे शक है कि एजेंट मोना शर्मा ने उसके बेटे को कहीं बेच दिया है। मामले की पड़ताल पर पुलिस पटेल नगर में रहने वाली उषा के घर पहुंची। वहां से बच्चे को बरामद किया गया और उषा और उसके पति को पानीपत थाने में लाया गया। उषा का कहना है कि प्रिया ने डिलीवरी से पहले ही बात की थी कि वह अपना बच्चा उसे दे देगी, उसके पास पहले ही पांच बच्चे हैं और वह अब जो बच्चा होगा उसे दे देगी, लेकिन उसने पुलिस में शिकायत कर दी।
दूसरी और डॉक्टर ने शिखा की आईडी लेकर प्रिया की डिलीवरी की है। फिलहाल बच्चों को उसकी मां प्रिया के हवाले कर दिया गया है। वहीं सीडब्ल्यूसी में उसकी काउंसलिंग करवाई जा रही है। अस्पताल का डॉक्टर भी फरार बताया जा रहा है। आरोपी महिला मोना शर्मा भी फरार है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





