भारत
महिला ने पूर्व पति पर सार्वजनिक रूप से शर्मसार करने का आरोप लगाया, जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
28 Oct 2022 9:46 AM IST

x
लखनऊ, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)| पत्नी ने यौन उत्पीड़न मामले में पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में पत्नी ने कहा है कि उसका पूर्व पति उसकी फेसबुक वॉल पर अश्लील संदेश पोस्ट कर उसका यौन उत्पीड़न कर रहा है और उसके पिता को धमकी दे रहा है। महानगर पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में, महिला ने कहा कि, उसकी 2016 में झारखंड के एक मूल निवासी से शादी हुई थी और उसके तुरंत बाद उसके साथ मतभेद हो गए। बाद में 2020 में उनका तलाक हो गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि, कानूनी अलगाव के बावजूद उसका पूर्व पति महानगर में उसके घर आता था और उसे परेशान करता था।
उसने आरोप लगाया, "उसने मेरे पड़ोसियों के घरों और मेरे आवास पर भी मुझे धमकी भरे पत्र भेजे थे। वह मेरे फेसबुक अकाउंट पर अश्लील संदेश पोस्ट करता था और उन्हें हटाने के लिए पैसे की मांग करता था।"
महानगर के एसएचओ केके तिवारी ने कहा कि, महिला की शिकायत पर चोट पहुंचाने, आपराधिक धमकी देने और आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





