
x
DEMO PIC
थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद हुआ।
कानपुर (उप्र) (आईएएनएस)| शादी के सात दिन बाद एक नवविवाहिता अपने पति के घर से नकदी और जेवरात समेत अन्य सामान लेकर कथित भाग गई। घटना का खुलासा रविवार को जिले के रसूलाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद हुआ। निराला नगर निवासी राम करण ने अपनी शिकायत में कहा है कि एक स्थानीय व्यक्ति ने उसकी शादी तय कराने के लिए उससे 70 हजार रुपये लिए।
उसने मेरी शादी बिहार की एक लड़की से तय कर दी। पैसे लेने के बाद 15 मई को धरमगढ़ बाबा मंदिर में शादी कराया। शादी के बाद मैं पत्नी के साथ गांव आ गया। 23 मई को मेरी नींद खुली, तो मैंने उसे 50 हजार रुपये नकद और शादी में मेरी ओर से उपहार में दिए गए गहनों के साथ घर से गायब पाया। थानाध्यक्ष राम गोविंद मिश्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और मामले की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





