भारत
नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
jantaserishta.com
3 April 2026 12:30 PM IST

x
वारदात रात करीब 11 बजे की है.
मेदिनीनगर: झारखंड के पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र स्थित शताब्दी मार्केट में गुरुवार देर रात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान कुंड मोहल्ला निवासी मोहम्मद समीर उर्फ गुड्डू खलीफा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, गुड्डू खलीफा झामुमो नेता लाडले हसन उर्फ लड्डू खान हत्याकांड का मुख्य गवाह था। हत्या का आरोप शहर के मुस्लिम नगर निवासी फैज खान पर लगा है। वारदात रात करीब 11 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फैज खान अपने सहयोगियों के साथ बस स्टैंड रोड स्थित शताब्दी मार्केट पहुंचा और समीर को देखते ही उस पर कई राउंड फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से व्यस्त बाजार इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल समीर को तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस इस हत्याकांड को पुरानी रंजिश और गवाही से जोड़कर देख रही है। आरोपी फैज खान पूर्व में झामुमो नेता लड्डू खान की हत्या के मामले में जेल जा चुका है। मृतक समीर उर्फ गुड्डू खलीफा उसी केस में गवाह था।
आशंका है कि अदालत में गवाही देने से रोकने के उद्देश्य से ही योजनाबद्ध तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया गया है। शहर थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी फैज खान समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
पुलिस की विशेष टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। घटना के बाद शहर के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और एहतियातन पुलिस बल की तैनाती की गई है। देर रात भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस वारदात से स्थानीय व्यवसायियों और नागरिकों में भय का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Tagsझारखंडपलामूझामुमो नेता हत्याकांडगवाह की गोली मारकर हत्याJharkhandPalamuJMM leader murder casewitness shot dead
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





