भारत

नाम लिए बिना देश के रक्षा मंत्री का अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को तगड़ा जवाब

jantaserishta.com
10 Aug 2025 4:29 PM IST
नाम लिए बिना देश के रक्षा मंत्री का अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को तगड़ा जवाब
x
देखें वीडियो.
भोपाल: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया का सबसे तेज विकास करने वाला देश भारत है. कुछ लोग हैं जिनको भारत का विकास पसंद नहीं आ रहा है. खुद को ही दुनिया का बॉस समझ बैठे हैं. उनको समझ नहीं आ रहा है कि भारत कैसे इतनी तेजी से आगे बढ़ रहा है. बहुतों द्वारा ऐसी कोशिश की जा रही है कि भारत में भारत के लोगों द्वारा जो चीज बनाई जा रही है वो अगर किसी दूसरे देश में जाए तो उन देशों में बनने वाली चीजों से महंगी हो जाए ताकि दुनिया के लोग उसे खरीदें ही ना. उन्होंने कहा कि भारत आज जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है, एक दिन भारत दुनिया की एक बड़ी शक्ति बनकर रहेगा.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "जहां तक रक्षा क्षेत्र की बात है, आपको यह जानकर खुशी होगी कि अब हम 24 हजार करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की रक्षा वस्तुओं का निर्यात कर रहे हैं. यह भारत की ताकत है, यह नए भारत का नया रक्षा क्षेत्र है और निर्यात निरंतर बढ़ रहा है..."
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साथ ही ऑपरेशन सिंदूर पर भी बात की और कहा कि आतंकियों ने पहलगाम में पर्यटकों को धर्म पूछकर मारा लेकिन भारत ने आतंकियों का कर्म देखकर जवाब दिया. उन्होंने यह बात भोपाल में मैन्यूफैक्चरिंग के लिए बीईएमएल रेल हब में नेक्स्टजेन रोलिंग स्टॉक फैक्ट्री के ‘भूमि पूजन समारोह’ में बोल रहे थे.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इनके अलावा कहा कि मध्य प्रदेश में आज BEML (भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड) की नई रेल कोच फैक्ट्री के भूमि पूजन के साथ औद्योगिक विकास को नई दिशा मिली. इस परियोजना में लगभग 1,800 करोड़ रुपये का निवेश होगा और अगले दो वर्षों में फैक्ट्री का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा. यहां न केवल रेल के डिब्बों का निर्माण होगा, बल्कि रेलवे के अन्य उत्पाद भी तैयार किए जाएंगे.
रक्षा मंत्री ने कहा कि चाहे औद्योगिक विकास हो, या सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक पुनरुत्थान, जब इसकी कमान मोहन जी जैसे कर्मठ और समर्पित व्यक्ति के हाथ में हो, तो ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं होती. आपके नए-नए विचार और कार्यशैली के कारण मैं कह सकता हूं कि अब MP सिर्फ ‘मध्य प्रदेश’ नहीं, बल्कि ‘मॉडर्न प्रदेश’ बन गया है.
शिलान्यास समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस परियोजना का असर केवल इस क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों तक विकास की लहर पहुंचेगी. रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि BEML द्वारा निर्मित वंदे भारत रेल कोच देश के परिवहन क्षेत्र को नई गति दे रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story