48 घंटे के अंदर ज्वेलर्स दुकान में लूटकांड का खुलासा, 62 लाख के सोना और चांदी की हुई थी चोरी

रांची: रांची पुलिस ने डोरंडा में जेवर दुकान में लाखों की चोरी और डिबडीह में पुलिसवाले से हथियार के बल पर लूटपाट करने के मामले का खुलासा कर लिया है। इस वारदात को एक गिरोह ने ही अंजाम दिया था। पुलिस की टीम ने गिरोह का सरगना समेत पांच को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गिरोह के दो सदस्य पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह का सरगना पंडरा के रितेश वर्मा उर्फ लालू उर्फ राम सिंह उर्फ देवराज व मो साहिल उर्फ शुभम गुप्ता के अलावा डोरंडा के अनूप ठाकुर, मो अफरोज अंसारी और मो अरमान अंसारी उर्फ मोदी शामिल हैं। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने आठ सौ ग्राम सोने के आभूषण, 23 किलोग्राम चांदी के आभूषण, लूटी गई बाइक के अतिरिक्त गैस कटर सिलेंडर आदि बरामद किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





