
फाइल फोटो
नई दिल्ली: कोरोना संकट के इस दौर में बैंक ग्राहकों को एक और झटका लग सकता है. अब बैंक एटीएम से पांच हजार रुपये से ज्यादा कैश निकालने पर आपको एक्स्ट्रा चार्ज देना पड़ सकता है. रिपोर्ट्स की मानें, तो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) अभी इस पर विचार कर रहा है.
आरबीआई ने एटीएम शुल्क पर पुनर्विचार के लिए एक कमेटी का गठन किया था. इसी कमेटी ने एटीएम से एक बार में पांच हजार रुपए से ज्यादा निकालने पर फीस वसूलने की सिफारिश की है. दरअसल, आरबीआई चाहता है कि ग्राहक ज्यादा से ज्यादा लेनदेन ऑनलाइन करें. एटीएम का इस्तेमाल लोग केवल पैसा जमा करने के लिए करें. साथ ही आरबीआई बड़े शहरों में एटीएम की संख्या कम करके 10 लाख से कम आबादी वाले छोटे शहरों में एटीएम का चलन बढ़ाना चाहता है.
5000 से ज्यादा की निकासी पर 24 रुपये शुल्क
अगर कमेटी की सिफारिशें मान ली जाती हैं तो एटीएम से एक बार में 5 हजार से ज्यादा की निकासी पर बैंक ग्राहक से 24 रुपए एक्स्ट्रा चार्ज वसूल सकता है. मौजूदा व्यवस्था के तहत अभी पांच ट्रांजैक्शन फ्री हैं. नया नियम पहले के पांच फ्री ट्रांजैक्शन में शामिल नहीं होगा. यानी कि किसी भी ट्रांजैक्शन में 5 हजार से ज्यादा निकालने पर 24 रुपये चार्ज देना पड़ सकता है. मौजूदा नियम के तहत अभी महीने भर में पांच ट्रांजैक्शन से ज्यादा करने पर 20 रुपए प्रति ट्रांजैक्शन चार्ज लगता है. नया नियम इसमें शामिल नहीं होगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





