भारत

उगते सूर्य के अर्घ्य के साथ ही छठ महापर्व समापन की ओर, घाटों पर उमड़ा सैलाब, देखें वीडियो

jantaserishta.com
11 Nov 2021 9:07 AM IST
उगते सूर्य के अर्घ्य के साथ ही छठ महापर्व समापन की ओर, घाटों पर उमड़ा सैलाब, देखें वीडियो
x

नई दिल्ली: उगते सूर्य के अर्घ्य के साथ ही आज चार दिन से चल रहे छठ महापर्व अब समापन की ओर है. छठ पूजा के आखिरी दिन उषा अर्घ्य का दिन भी कहा जाता है. इसे पारण भी कहते हैं, क्योंकि इस दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ व्रत का पारण कर लिया जाता है. आशीर्वाद लेने के बाद व्रती अपने घर आकर अदरक और पानी से अपना 36 घंटे का कठोर व्रत को खोलते हैं. व्रत खोलने के बाद शुद्ध स्वादिष्ट पकवान आदि खाए जाते हैं और इस तरह व्रत का समापन होता है. देखें वीडियो.




नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ था छठ महापर्व
नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू हुआ. सोमवार को नहाय-खाय था. इसके अगले दिन मंगलवार को खरना का व्रत. बुधवार शाम छठ पूजा का पहला अर्घ्य था. व्रतियों ने छठ घाटों पर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया. इसके अगले दिन गुरुवार सुबह उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ व्रत का समापन हुआ. अर्घ्य देने के बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत का समापन हुआ.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story