भारत

बढ़े हुए वायु प्रदूषण के साथ अब कोहरे की भी मार

jantaserishta.com
20 Dec 2022 10:44 AM IST
बढ़े हुए वायु प्रदूषण के साथ अब कोहरे की भी मार
x

फाइल फोटो

ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| एक तरफ बढ़ते हुए प्रदूषण के चलते लोगों का जीना मुहाल हो चुका था। वहीं अब कोहरे ने भी लोगों पर पड़ने वाली मार को दोहरा कर दिया है। एनसीआर में अगर ग्रेटर नोएडा की बात करें यहां का वायु प्रदूषण बेहद ही खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। सोमवार को ग्रेटर नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक 442 पर था और मंगलवार को भी यह 402 पर बना हुआ है, जो खतरे के निशान के आगे है। अधिकारियों के मुताबिक नोएडा और ग्रेटर नोएडा अचानक रेड जोन में पहुंच गए हैं। यूपीपीसीबी के अधिकारियों का कहना है कि अगर वायु गुणवत्ता सूचकांक ऐसे ही 400 के पार रहा है, तो ग्रेप-3 के नियमों को फिर से लागू करना पड़ेगा। इसके चलते निर्माण कार्य, ध्वस्ती कारण कार्य समेत कई और कार्यों पर पूरी तरह रोक लग जाएगी।
हवा की गति धीमी होना और तापमान में गिरावट यह दोनों ही आम जनता के लिए बेहद खतरनाक हैं। क्योंकि एक तरफ वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है और दूसरी तरफ कोहरा होने की वजह से वायु प्रदूषण वातावरण में जम जाएगा, जिसके चलते लोगों को सांस लेने में सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह मौसम सबसे ज्यादा खतरनाक होता है और इस मौसम में सांस संबंधी बीमारियां 15 से 20 प्रतिशत बढ़ जाती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story