भारत
विंग कमांडर के साथ खुलेआम मारपीट, चेहरे पर खून दिख रहा
jantaserishta.com
21 April 2025 4:14 PM IST

x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: बेंगलुरु में डीआरडीओ के एक अधिकारी के साथ मारपीट की घटना सामने आई है. यहां डिफेंस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन में तैनात विंग कमांडर आदित्य बोस पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. इस मामले की जानकारी उन्होंने एक वीडियो के जरिए दी, जिसमें देखा जा सकता है कि उनके चेहरे से खून बह रहा है. उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ थे, जब उनके साथ मारपीट की गई, और गालीगलौज किया गया.
घटना 18 अप्रैल को तब हुई, जब आदित्य बोस अपनी पत्नी स्क्वाड्रन लीडर मधुमिता के साथ सीवी रमन नगर के डीआरडीओ कॉलोनी से एयरपोर्ट की तरफ जा रहे थे. उन्होंने बताया कि, उनकी कार को एक बाइक सवार ने रोका और कन्नड़ में गालियां देना शुरू कर दिया. हालात तब और बिगड़ गए जब बाइक सवार ने उनकी कार पर लगे डीआरडीओ का स्टीकर देखकर उनके साथ गालीगलौज शुरू कर दी.
अधिकारी ने बताया, "जब उन्होंने मेरी कार पर डीआरडीओ का स्टिकर देखा तो कहा 'तुम डीआरडीओ के लोग... उन्होंने मेरी पत्नी को भी गाली दी. जैसे ही मैं अपनी कार से बाहर निकला, बाइक सवार ने मेरे माथे पर चाबी मार दी और खून बहने लगा."
डीआरडीओ अधिकारी ने बताया कि जब वह अपनी बात समझाने के लिए कार से बाहर निकले तो बाइक सवार ने चाबी से हमला कर दिया, जिससे उनके माथे पर चोट आ गई और खून बहने लगा. डीआरडीओ अधिकारी ने वीडियो में कहा, "जैसे ही मैंने कार से बाहर कदम रखा, बाइक सवार ने मेरे माथे पर चाबी से वार किया, जिससे खून बहने लगा."
अधिकारी ने बताया कि अन्य राहगीरों ने भी हमलावर का साथ दिया और एक शख्स ने पत्थर से उन पर वार कर दिया. गंभीर हालत में, बोस ने अपनी पत्नी की मदद से नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन डीआरडीओ ऑफिसर के मुताबिक अधिकारियों की तरफ से उन्हें कोई खास प्रतिक्रिया नहीं मिली. उन्होंने वीडियो में अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि एक रक्षा कर्मी के साथ इस तरह का व्यवहार हैरान करने वाला है.
बेंगलुरु पुलिस घटना की जानकारी मिलने के बाद आदित्य बोस से संपर्क करने और मामले की सच्चाई का पता लगाने की कोशिश कर रही है. डीआरडीओ अधिकारी को वीडियो कहते सुना जा सकता है, "भगवान हमारी मदद करें. भगवान मुझे जवाबी कार्रवाई न करने की शक्ति दें. कल, अगर कानून और व्यवस्था हमारी मदद नहीं करती है, तो मैं जवाबी कार्रवाई करूंगा"
Tagsबेंगलुरुअफसरविंग कमांडर आदित्य बोसविंग कमांडरBengaluruOfficerWing Commander Aditya BoseWing Commander
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





