भारत
क्या 2024 लोकसभा चुनाव लड़ेंगे क्रिकेट को अलविदा कह चुके युवराज सिंह? खुद दिया जवाब
jantaserishta.com
2 March 2024 8:30 AM IST

x
फाइल फोटो
भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी।
चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में कई सेलिब्रिटीज को चुनावी मैदान में उतार सकती है। चर्चाएं हैं कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को बीजेपी गुरदासपुर से उम्मीदवार बना सकती है। वहीं, चर्चाएं हैं कि बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को चंडीगढ़ या दिल्ली सीट से टिकट दिया जा सकता है। एक दिन पहले भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। हालांकि, युवराज सिंह ने इसे अफवाह बताया है।
पूर्व क्रिकेटर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसे लेकर एक पोस्ट किया है। उन्होंने कहा, "मीडिया रिपोर्टों के विपरीत, मैं गुरदासपुर से चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। मेरा जुनून लोगों का समर्थन और मदद करने में निहित है। मैं अपने फाउंडेशन यू कैन विन के जरिये ऐसा करना जारी रखूंगा। आइए, अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार बदलाव लाना जारी रखें।"
कई दिनों से ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही थीं कि युवराज सिंह 2024 के लोकसभा चुनाव में देओल की जगह लेंगे और नवजोत सिंह सिद्धू बीजेपी में शामिल होंगे। इस महीने की शुरुआत में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ युवराज सिंह की मुलाकात के बाद इन चर्चाओं को और बल मिला। हालांकि, अब पूर्व क्रिकेटर ने खुद इन्हें अफवाह बताया है।
जहां से युवराज सिंह और अक्षय कुमार को चुनावी मैदान में उतारने की चर्चा थी, वहां भाजपा मजबूत स्थिति में रही है। गुरदासपुर में अभी बॉलीवुड एक्टर सनी देओल भाजपा के सांसद हैं। वहीं, चंडीगढ़ से अभिनेत्री किरण खेर भाजपा सांसद हैं। इन सीटों पर हमेशा बीजेपी ने अपना दबदबा कायम किया है। गुरदासपुर सीट से बीजेपी पहले भी सेलिब्रिटी कैंडिडेट्स उतारती रही है। दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना ने संसद में कई बार गुरदासपुर से पार्टी का प्रतिनिधित्व किया है। अभी यहां एक्टर सनी देओल सांसद हैं। सनी देओल ने अब राजनीति के लिए खुद को फिट नहीं बताते हुए चुनाव लड़ने से मना कर दिया था।
Tagsलोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2024युवराज सिंहबीजेपीLok Sabha ElectionsLok Sabha Elections 2024Yuvraj SinghBJP
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





