भारत

आप मुझे सिखाएंगे?...MP ने केंद्रीय मंत्री को कहा

jantaserishta.com
25 Jun 2024 6:52 PM IST
आप मुझे सिखाएंगे?...MP ने केंद्रीय मंत्री को कहा
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: लोकसभा में सांसदों के शपथ लेने की प्रक्रिया जारी है. ऐसे में आज दिनभर कई ऐसे वीडियोज सामने आए जिनसे विवाद हुआ. इसके बाद लोकसभा के रिकॉर्ड से विवादित बयानों और नारों को हटा दिया गया है. इसी बीच बिहार के पूर्णिया से जीते पप्पू यादव भी शपथ लेने संसद पहुंचे. ऐसे में उन्होंने भी नारेबाजी करने की कोशिश की तो संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और प्रोटेम स्पीकर ने उन्हें रोका.
ऐसे में पप्पू यादव ने सत्ता पक्ष के सांसदों की तरफ निशाना साधते हुए कहा, 'मैं 6 बार का सांसद हूं. आप मुझे सिखाएंगे?' शपथ लेने पहुंचे पप्पू यादव गले में #Reneet की तख्ती लटकाए दिखे. उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत, 'प्रणाम पूर्णिया, प्रणाम बिहार, सलाम बिहार, जोहार बिहार' से की.
पप्पू यादव ने भोजपुरी भाषा में शपथ ली. अपनी शपथ के अंत में उन्होंने धन्यवाद बोलते हुए, नीट परीक्षा दोबारा कराने की मांग की. साथ ही उन्होंने बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की भी मांग वहीं खड़े होकर की. उन्होंने सीमांचल जिंदाबाद, मानवतावाद जिंदाबाद के नारे लगाए. ऐसे में प्रोटेम स्पीकर और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने उन्हें नारेबाजी रोकने को कहा.
तो पप्पू यादव ने कहा कि मैं 6 बार का सांसद हूं. आप मुझे सिखाएंगे? इसके आगे पप्पू यादव ने सत्ता पक्ष के नेताओं की ओर इशारा करते हुए कहा, 'आप कृपा पर जीते होंगे. मैं निर्दलीय जीता हूं.' पप्पू यादव बोले- मैं चौथी बार निर्दलीय चुनाव जीतकर यहां आया हूं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story