क्या राज्य में लगेगा लॉकडाउन?, राज्य मंत्री ने दिया ये अपडेट

कर्नाटक: कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन दुनिया के लिए चिंता का विषय बना हुआ है. ओमिक्रॉन की वजह से दुनिया के कई देशों कोरोना की नई लहर शुरू हो चुकी है. हर दिन लाखों नए केस रिपोर्ट किये जा रहे हैं. भारत में भी ओमिक्रॉन तेजी से पांव पसार रहा है. देश में कोरोना के इस नए वेरिएंट के 1500 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. कर्नाटक में भी रोजाना आने वाले कोविड के नए मामलों में अचानक हुई वृद्धि और शनिवार को यह संख्या एक हजार के पार जाने के बाद राज्य के मंत्री ने सरकार द्वारा 'सख्त नियम' लागू करने के संकेत दिए हैं. राज्य सरकार ने संक्रमण को रोकने के लिए 7 जनवरी तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू किया है. कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक ने बताया, 'हम बैठक करेंगे और सात जनवरी से पहले कुछ सख्त नियमों की घोषणा करेंगे जब रात का कर्फ्यू हटाया जाना है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





