
नई दिल्ली: कोरोना के बढ़ते मामलों पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने आज मीडिया से बात करते हुये कहा कि दिल्ली में वीकेंड लाॉकडाउन तेज़ी से बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुये ही लगाया गया है. लेकिन पूर्ण लॉकडाउन के सवाल पर सत्येन्द्र जैन ने कहा कि फ़िलहाल ऐसा नहीं होगा. उन्होंने कहा कि पैनिक होने की जरूरत नहीं है. उन्होंने बताया कि डीडीएमए मीटिंग में कुछ पाबंदियों को लेकर फैसले लिए गए हैं. सत्येंद्र जैन के मुताबिक जरूरी सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को छोड़कर अब सभी सरकारी दफ़्तर के कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम कर दिया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





