भारत
EVM का इस्तेमाल चुनावों में बंद हो जाएगा? jantaserishta.com पर जानें सच्चाई
jantaserishta.com
7 March 2024 9:34 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की तरफ से हाल ही में वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म YouTube पर कुछ खास चैनलों का जिक्र किया गया है। इनके अलावा भी कुछ वीडियोज में EVM को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि, PIB ने स्थिति साफ कर दी है।
नई दिल्ली: ECI यानी भारत निर्वाचन आयोग जल्द ही लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कर सकता है। इसी बीच देश में 'एक राष्ट्र एक चुनाव' से जुड़ी रिपोर्ट्स पर भी चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। इन तमाम चुनावी खबरों के बीच सोशल मीडिया पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन या EVM को लेकर भी बड़े दावे किए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि देश में EVM का इस्तेमाल बंद होने वाला है? जानते हैं कि आखिर सच्चाई क्या है।
प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की तरफ से हाल ही में वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म YouTube पर कुछ खास चैनलों का जिक्र किया गया है। इनके अलावा भी कुछ वीडियोज में EVM को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि, PIB ने स्थिति साफ कर दी है।
इन चैनलों पर पोस्ट किए गए वीडियोज में दावा किया जा रहा है, 'देशभर में ईवीएम होगी बंद, आंदोलन से झुका चुनाव आयोग।' एक अन्य वीडियो में कहा जा रहा है, 'सुप्रीम कोर्ट का आ रहा फैसला, बैलेट पेपर से ही होगा 2024 का चुनाव।' PIB ने एक और वीडियो का जिक्र किया, जिसमें कहा जा रहा है, 'हो ही गया EVM का इलाज।'
PIB ने मंगलवार को बताया है कि ये सभी दावे फर्जी हैं। आधिकारिक X हैंडल से PIB ने बताया कि चुनाव आयोग की तरफ से ईवीएम को बैन करने का फैसला नहीं लिया गया है। सुप्रीम कोर्ट और बैलेट पेपर से जुड़ी खबर को भी फर्जी बताया गया है। PIB का कहना है कि एक फर्जी वीडियो चलाया जा रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने के निर्देश जारी किए हैं। आगे बताया गया कि अदालत ने इस तरह के कोई निर्देश जारी नहीं किए हैं। PIB ने बताया है कि सुप्रीम कोर्ट की तरफ से ईवीएम पर रोक नहीं लगाई गई है।
Tagsभारत निर्वाचन आयोगईवीएमचुनाव आयोगवोटिंग मशीनElection Commission of IndiaEVMElection CommissionVoting Machine
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





