भारत

बड़ा दावा: क्‍या भारत में आएगी कोरोना की चौथी लहर? मिला ये जवाब

jantaserishta.com
8 March 2022 2:17 PM IST
बड़ा दावा: क्‍या भारत में आएगी कोरोना की चौथी लहर? मिला ये जवाब
x

Coronavirus fourth wave updates: भारत में कोरोना वायरस के केसों में लगातार कमी का दौर देखने को मिल रहा है और एक्टिव मामलों की संख्या 50 हजार से कम हो गई है। इस बीच महामारी विज्ञानी डॉ. टी जैकब जॉन ने भारत के लिए बड़ी राहत का अनुमान लगाया है। उनका कहना है कि देश में तीसरी लहर खत्म होने के दौर में है और अब चौथी वेव नहीं आएगी। उन्होंने कहा, 'मुझे पक्का भरोसा है कि भारत में कोरोना की चौथी लहर नहीं आएगी। हालांकि किसी नए वैरिएंट के विस्फोट पर ऐसा कुछ हो सकता है, लेकिन फिलहाल ऐसी कोई संभावना नहीं दिखती है।'


मंगलवार को नए केसों का जो आंकड़ा आया है, उसके मुताबिक बीते एक दिन में 3,993 नए केस मिले हैं। यह आंकड़ा पिछले 662 दिनों में सबसे कम है। इस साल 21 जनवरी के बाद से ही कोरोना के केसों में लगातार गिरावट का दौर दिख रहा है। तब देश में कोरोना के कुल 3,47,254 थे, जो अब तेजी से कम होते हुए 50 हजार से भी कम हो गए हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के वायरोलॉजी सेंटर के पूर्व निदेशक डॉ. जॉन ने कहा कि तीसरी लहर कमजोर हो रही है। अब साफ है कि यह पैंडेमिक अब एन्डेमिक में तब्दील हो गया है।
डॉ. जॉन ने कहा, 'मैं मानता हूं कि यह महामारी अब कमजोर हो गई है और एनडेमिक में तब्दील हो गई। बीते 4 सप्ताह से लगातार कोरोना के केसों में गिरावट का दौर देखने को मिल रहा है।' उन्होंने कहा कि जिस तरह से पूरे देश में कोरोना के केसों में गिरावट दिख रही है, उससे आने वाले एक सप्ताह में और स्थिति बदलेगी। उन्होंने कहा कि एनडेमिक वह स्थिति है, जब लोग वायरस के साथ जीना सीख जाते हैं और उससे निपटने के लिए उनकी शरीर में एंटीबॉडी डिवेलप हो जाती है। यह पूछे जाने पर कि कई लोगों ने तीसरी लहर के भी न आने का अनुमान जताया था, लेकिन वह गलत साबित हुआ।
इस पर डॉ. जॉन ने कहा कि उस वक्त के हालात पर वह अनुमान ठीक था, लेकिन फिर ओमिक्रॉन नाम का एक नया वैरिएंट आया और स्थिति उलट गई। उन्होंने कहा कि अब तक मिले अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा और ओमिक्रॉन जैसे वैरिएंट मिले हैं। यदि इनमें से किसी एक वैरिएंट से कोई नया वर्जन डिवेलप होता है तो फिर स्थिति बदल सकती है। यदि ऐसा कुछ नहीं होता है तो फिर स्थिति अलग होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story