भारत
क्या अग्निवीर योजना में बदलाव करेगी केंद्र सरकार? आया बड़ा अपडेट
jantaserishta.com
25 Sept 2023 9:39 AM IST

x
उच्च पदस्थ सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
नई दिल्ली: रक्षा मंत्रालय अग्निवीरों के स्थायी किए जाने के प्रतिशत को बढ़ाकर 50 करने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। उच्च पदस्थ सूत्रों ने यह जानकारी दी है। पिछले साल लागू की गई अग्निवीर योजना में चार वर्ष के बाद 25 फीसदी तक जवानों को एक परीक्षण प्रक्रिया के बाद स्थायी करने का प्रावधान है, जबकि शेष 75 फीसदी को एक तय राशि के साथ सेवा से अलग कर दिया जाएगा। थल, जल और नभ तीनों सेना में यही प्रक्रिया अपनाई गई है। तीनों सेनाओं में अग्निवीरों के पहले बैच आ चुके हैं।
सूत्रो के अनुसार, योजना में सुधार को लेकर अनेक सुझाव सेनाओं की ओर से मिले हैं। खासकर नौसेना और वायुसेना का कहना है कि चार साल में 75 फीसदी प्रशिक्षित अग्निवीरों को घर भेजने से उसे नुकसान है, जैसे ही वे तकनीकी कार्य में दक्ष होंगे, उनका सेवाकाल पूरा हो जाएगा। नौसेना और वायुसेना में ज्यादातर सैनिक तकनीक कार्य करते हैं। थल सेना में भी काफी शाखाओं में जवानों को तकनीकी कार्य करना होता है। सूत्रों ने कहा कि सुझाव पर विचार किया जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





