भारत

बेंगलुरु विस्फोट के अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का बयान

jantaserishta.com
2 March 2024 4:58 PM IST
बेंगलुरु विस्फोट के अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का बयान
x

बेंगलुरु विस्फोट के अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे: डीके शिवकुमार

बेंगलुरू: कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने शनिवार को कहा कि सरकार बेंगलुरु बम ब्लास्ट में शामिल अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। डिप्टी सीएम ने कहा, "इस ब्लास्ट में और मंगलुरु विस्फोट में कई समानताएं हैं। मंगलुरु और शिवमोग्गा पुलिस अब संयुक्त रूप से पूरे मामले की जांच कर रही है। बैंगलुरु के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।"
इस पूरे मामले की जांच के लिए सात से आठ टीमों का गठन किया गया है। डिप्टी सीएम ने कहा, "हमें बम लगाने वाले शख्स के बारे में जानकारी मिली है। मामले की जांच जारी है, इसलिए हम इसके बारे में अतिरिक्त जानकारी नहीं दे सकते। हमने पुलिस को जांच के लिए पूरी आजादी दी है। अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।"
उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं को आलोचना करने दिया जाए, लेकिन हम अपने प्रदेश की गरिमा को लेकर चिंतित हैं। हम इस गरिमा को बनाए रखेंगे। उन्होंने कहा, "हम इस मुद्दे को लेकर बीजेपी की राजनीति को समझने का प्रयास कर रहे हैं। हम इस बात को लेकर जागरूक हैं कि कैसे बेंगलुरु की अस्मिता को तबाह करने का प्रयास किया जा रहा है। हमने उनके समर्थन की आवश्यकता नहीं है।"
उनसे जब पूछा गया कि क्या यह इंटेलिजेंस फेल्यर है, तो इस पर उन्होंने कहा, "इस तरह की घटनाएं बीजेपी के शासनकाल में भी हुई थी। ब्लास्ट में घायल हुए सभी लोगों के उपचार के खर्च का वहन प्रदेश सरकार द्वारा किया जाएगा। वहीं, अगर जरूरत पड़ी, तो घायलों को उचित मुआवजा भी दिया जाएगा।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story