बस एक और विधायक भाजपा का लूंगा, फिर किसी को नहीं करूंगा शामिल - अखिलेश यादव

लखनऊ: विधानसभा चुनाव को लेकर सपा, बसपा समेत भाजपा ने भी उम्मीदवारों की पहली और दूसरी सूची जारी कर दी है। शनिवार को भाजपा द्वारा जारी की गई उम्मीदवारों की सूची पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी के गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ने को लेकर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने तो योगी को पहले ही उनके घर भेज दिया है। भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के कुछ देर बाद सपा अध्यक्ष ने शनिवार को कहा कि अब वह भाजपा के किसी विधायक को अपनी पार्टी में शामिल नहीं करेंगे और वे (भाजपा) जिसके टिकट काटना चाहते हैं, काट दें। हालांकि बाद में उन्होंने एक और को सपा में शामिल करने की बात कही।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





