भारत
पानी के बिल ठीक करने के लिए जल्द ला रहे हैं माफी योजना: अरविंद केजरीवाल
jantaserishta.com
30 Jan 2023 3:39 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की जनता की ओर से दिल्ली जल बोर्ड द्वारा पानी का गलत बिल भेजने की शिकायत मिली थी। उसके बाद उन्होंने डीजेबी के उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि आपको भी लगता है कि बिल ज्यादा आ रहा है तो अभी पानी का बिल मत भरिए, बस थोड़ा इंतजार कीजिए। पानी का बिल ठीक करने के लिए जल्द ला रहे हैं हम माफी योजना। गौरतलब है कि दिल्ली में ज्यादातर डीजेबी के उपभोक्ताओं की शिकायत है कि उनके पानी का बिल बहुत ज्यादा आ रहा है। ये शिकायतें लगातार अरविंद केजरीवाल को मिल रही थी।
इस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 29 जनवरी को एक इवेंट में कहा कि पानी के गलत बिलों से परेशान उपभोक्ताओं से कहा है कि अगर डीजेबी मे पानी के बिल बनाने को लेकर समस्या आई है, तो थोड़ा इंतजार करे। हम पानी के बिल ठीक करने के लिए जल्द ही एक माफी योजना लाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि आप लोग चिंता ना करें हम आपकी इस समस्या को दूर कर देंगे।
आपको बता दें कि केजरीवाल ने केंद्र सरकार से दिल्ली को मिलने वाले पानी की आपूर्ति को बढ़ाने की मांग की है। केजरीवाल ने कहा कि अभी दिल्ली को लगभग 800 से 850 एमजीडी पानी मिल रहा है। अगर दिल्ली को 1300 एमजीडी पानी मिलने लगे तो हम हर घर में 24 घंटे पानी सप्लाई कर सकते हैं।
Tagsदिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालदिल्लीदिल्ली न्यूज़दिल्ली जल बोर्डDelhi Chief Minister Arvind KejriwalDelhiDelhi NewsDelhi Jal Board
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





