भारत

सदन की गरिमा और डीएमसी एक्ट के अनुसार चलाऊंगी सदन, मेयर बनने के बाद शैली ओबरॉय का सदन में पहला भाषण

jantaserishta.com
22 Feb 2023 3:22 PM IST
सदन की गरिमा और डीएमसी एक्ट के अनुसार चलाऊंगी सदन, मेयर बनने के बाद शैली ओबरॉय का सदन में पहला भाषण
x

फोटो: सोशल मीडिया

नई दिल्ली (आईएएनएस)| आज दिल्ली के सिविक सेंटर में मेयर, डिप्टी मेयर, स्टैंडिंग कमेटी के 6 सदस्यों का चुनाव सकुशल संपन्न हो गया। आम आदमी पार्टी उम्मीदवार शैली ओबरॉय को दिल्ली के मेयर के रूप में चुन लिया गया है। आप की शैली ओबेरॉय को 150 वोट मिले। बीजेपी की रेखा गुप्ता को 116 वोट मिले। मेयर चुनाव में आप की शैली ओबेरॉय ने 34 वोट से जीत दर्ज की।
आपको बता दे कि जीत के बाद शैली ओबेरॉय ने एमसीडी सदन में अपने पहले भाषण में दिल्ली की जनता का, सीएम अरविंद केजरीवाल का, दिल्ली के एलजी का और आम आदमी पार्टी के सभी नेताओ और कार्यकतार्ओं का सबका धन्यवाद किया। शैली ओबरॉय ने कहा कि आप सबने मुझे चुनकर दिल्ली के मेयर पद पर बिठाया है। दिल्ली की जनता ने दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर बनाने का सपना देखा है, हम सबको मिलकर इसके लिए प्रयास करना होगा।
हम संविधान और डीएमसी एक्ट के अनुसार सदन को चलाएंगे। और आप सब लोग भी उसमे सहयोग करेंगे सदन की गरिमा को बनाए रखेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story