भारत

रैलियों, रोड शो की मिलेगी इजाजत? आज EC की बैठक में होगा अहम फैसला

jantaserishta.com
31 Jan 2022 1:07 PM IST
रैलियों, रोड शो की मिलेगी इजाजत? आज EC की बैठक में होगा अहम फैसला
x

नई दिल्ली: विधानसभा चुनावों (Elections 2022) से पहले चुनावी रैलियों और जनसभा पर जो रोक लगी हुई है, उसे चुनाव आयोग आज सोमवार को हटा सकता है. कोरोना के मामले घट रहे हैं, जिसको ध्यान में रखकर ऐसा फैसला लिया जा सकता है. चुनाव आयोग द्वारा लगाई गई रोक का आज ही आखिरी दिन है.

जानकारी के मुताबिक, हेल्थ मिनिस्ट्री ने चुनाव आयोग को बताया है कि कोरोना के मामले देशभर में अब घट रहे हैं. इसी के साथ चुनावी राज्यों में कोरोना टीकाकरण का काम तेजी से जारी है. इसके बाद चीफ इलेक्शन कमिश्नर सुशील चंद्रा और उनकी टीम प्रचार के लिए दी गई छूट को बढ़ाने के लिए तैयार हैं. यह छूट अगले एक हफ्ते के लिए लागू हो सकती हैं.
कोविड संकट की वजह से चुनाव आयोग ने 31 जनवरी तक जनसभाओं और रैलियों पर रोक लगाई थी. पहले यह रोक 15 जनवरी तक थी, फिर से 22 जनवरी तक बढ़ाया गया और फिर आगे 31 जनवरी तक इसे खींच दिया गया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story