भारत
विकास योजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास संग दशहरा समापन समारोह में होंगे शामिल
Shantanu Roy
26 Oct 2026 4:19 PM IST

x
Shimla. शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 26 और 27 अक्तूबर को कुल्लू जिला के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। उपायुक्त कुल्लू डा. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री 26 अक्तूबर को दोपहर 12.20 बजे भुंतर हवाई अड्डे पर एनसीसी हैंगर के विस्तार कार्य का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद दोपहर 12.40 बजे बजौरा में विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1.40 बजे पिरड़ी पहुंचकर कुल्लू विधानसभा क्षेत्र की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद शाम 6:10 बजे ढालपुर स्थित रथ मैदान में पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री शाम 7:50 बजे भगवान रघुनाथ जी के शिविर में पूजा-अर्चना करेंगे। मुख्यमंत्री रात 9:35 बजे लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र पहुंचेंगे, जहां वह कुल्लू दशहरा उत्सव की सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 27 अक्तूबर को सुबह 10 बजे कुल्लू कार्निवल में भाग लेंगे। इसके बाद वह कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 के समापन समारोह में शिरकत करेंगे। इसके बाद सीएम हमीरपुर रवाना हो जाएंगे। जहां वह डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जोल सप्पड़ के नए अकादमिक ब्लॉक का उदटन करेंगे। वह विद्यार्थियों से संवाद भी करेंगे।
Next Story





