भारत

पाकिस्तानी सीमा हैदर की होगी पाकिस्तान वापसी या भारत में रहेंगी? आ गई सबसे बड़ी खबर

jantaserishta.com
28 April 2025 5:00 PM IST
पाकिस्तानी सीमा हैदर की होगी पाकिस्तान वापसी या भारत में रहेंगी? आ गई सबसे बड़ी खबर
x
बड़ी खबर.
लखनऊ: पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए शॉर्ट टर्म वीजा पर आए सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेज दिया है. आदेश के अनुसार, भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को लौटाया गया है. हालांकि, एक पाकिस्तानी नागरिक जो मेडिकल वीजा पर भारत आया था, वह 30 अप्रैल को वापस जाएगा.
वहीं, सीमा हैदर का मामला अलग है, सीमा हैदर ने भारत में हिंदू रीति-रिवाज से सचिन मीणा से शादी कर ली है और अब एक बच्ची की मां भी बन चुकी है. सीमा अब पाकिस्तान नहीं जाएगी. उसने भारत में स्थायी रूप से रहने के लिए नागरिकता के लिए आवेदन किया है.
सीमा हैदर के नागरिकता से जुड़े कागजात भारत सरकार और राष्ट्रपति के पास लंबित हैं. उन पर अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है. जब तक कोई अंतिम फैसला नहीं होता, सीमा भारत में ही रहेगी. भारत सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम को सुरक्षा व्यवस्था से जोड़कर देखा जा रहा है ताकि देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत बनाया जा सके. सीमा हैदर का मामला अब भारत में कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ेगा.
बता दें, पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी थी. सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछकर हिंदूओं को गोली मार दी. 26 मृतकों में ज्यादातर पर्यटक थे, जबकि दो विदेशी और दो स्थानीय नागरिक शामिल थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story