भारत

बीजेपी गठबंधन में होगी ओमप्रकाश राजभर की वापसी? UP में बड़ा सियासी उलटफेर

jantaserishta.com
19 March 2022 9:24 AM IST
बीजेपी गठबंधन में होगी ओमप्रकाश राजभर की वापसी? UP में बड़ा सियासी उलटफेर
x

लखनऊ: यूपी की योगी सरकार में कभी कैबिनेट मंत्री रहे ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन कर विधानसभा चुनाव लड़ा था. चुनाव प्रचार के दौरान भी यूपी से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले एनडीए की सरकार को उखाड़ फेंकने का दंभ भरते रहे ओमप्रकाश राजभर फिर से घर वापसी को तैयार हैं.

आज तक की खबर के मुताबिक सुभासपा फिर से बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन में वापसी को तैयार है. ओमप्रकाश राजभर इस सिलसिले में गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही धर्मेंद्र प्रधान, सुनील बंसल से मुलाकात भी कर चुके हैं. माना जा रहा है कि ओमप्रकाश राजभर को सुभासपा के कोटे से योगी मंत्रिमंडल में मंत्री भी बनाया जा सकता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story