
x
छिंदवाड़ा किसी हालत में नहीं छोडूंगा: कमलनाथ
छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ ने जबलपुर से चुनाव लड़ाए जाने को लेकर चल रही चर्चाओं के जवाब में कहा कि छिंदवाड़ा को किसी भी हालत में नहीं छोडूंगा।
कमल नाथ ने सोमवार को संवाददाताओं से उनके जबलपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चर्चाओं को लेकर सवाल किया तो उन्होंने साफ तौर पर कहा, ऐसा कोई प्लान नहीं है। मैं छिंदवाड़ा किसी भी हालत में नहीं छोडूंगा। राज्य में कांग्रेस के तमाम बड़े नेता पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं और आने वाले समय में भी कई नेताओं के भाजपा में जाने की संभावनाएं बनी हुई हैं।
इस पर कमल नाथ का कहना है कि सुरेश पचौरी शामिल हुए हैं, उनकी मर्जी है। अरुणोदय चौबे ने तो पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। ज्ञात हो कि छिंदवाड़ा क्षेत्र के कई नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जा चुके हैं। पार्षदों ने अभी हाल ही में भाजपा का दामन थामा है। उसके बाद से ही कमल नाथ के आगामी लोकसभा चुनाव जबलपुर से लड़ने की चर्चा जोर पकड़े हुए है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस हाई कमान राज्य के प्रमुख नेताओं को प्रमुख संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ाने के मूड में है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





