भारत

आतंकवाद को नहीं पनपने देंगे! दिल्ली में बड़ी बैठक, राज्यों के ATS चीफ और RAW-IB के अधिकारी होंगे शामिल

jantaserishta.com
17 Sept 2021 7:44 AM IST
आतंकवाद को नहीं पनपने देंगे! दिल्ली में बड़ी बैठक, राज्यों के ATS चीफ और RAW-IB के अधिकारी होंगे शामिल
x

नई दिल्ली: अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद बिगड़ती स्थिति के बीच शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में सभी खुफिया एजेंसियों और सभी राज्यों के आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS) के प्रमुखों की इंटर कोऑर्डिनेशन मीटिंग बुलाई गई है. यह बैठक शुक्रवार सुबह 10 बजे से शुरू होगी.

इस बैठक में 11 राज्यों के ATS चीफ, SOG और खुफिया एजेंसियों के प्रमुख शामिल होंगे. इस मीटिंग का उद्देश्य एटीएस के साथ खुफिया एजेंसियों का बेहतर समन्वय और आने वाले समय में खुफिया इनपुट को जल्द से जल्द शेयर करना होगा.
इस मीटिंग में ATS के अलावा RAW, IB, NIA के अधिकारी और फील्ड ऑपरेशन से जुड़े अफसर शामिल होंगे. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जा कर लेने के बाद तेजी से बदलते हालातों पर चर्चा होगी. साथ ही भारत में आतंकी गतिविधियों पर किस तरह का बदलाव होगा, इस पर भी बातचीत की जाएगी.
सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक के जरिए बेहतर समन्वय और किसी भी अप्रिय घटना के लिए पहले से तैयारी करने में मदद मिलेगी. कुछ दिनों पहले खुफिया एजेंसियों को सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ की जानकारी मिली थी. खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया था कि आतंकवादी देश में कुछ बड़ा करने की साजिश रच रहे हैं. बताया जा रहा है कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब दिल्ली पुलिस के हेडक्वार्टर में आईबी, रॉ, सैन्य खुफिया एजेंसी और अन्य एजेंसियों को बुलाया गया है.
15 अगस्त को तालिबान ने काबुल पर कब्जा कर लिया था. इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत विरोधी आतंकी संगठन अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल भारत विरोधी गतिविधियों में कर सकते हैं. ऐसे में सभी खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story