
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| राज्यसभा में गुरुवार को गरमागरम बहस के बीच सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि वह मंच का दुरुपयोग नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि उनके मन में सभी सदस्यों के लिए बहुत सम्मान है, मैं विपक्ष के नेता से हर नोटिस को देखने का आग्रह करूंगा। उन्होंने कई बार विपक्ष के नेता से अनुरोध किया कि वे सदस्यों को अपना आसन ग्रहण करने के लिए मनाएं।
चीनी अतिक्रमण के मुद्दे पर विपक्षी सदस्यों के नियम 267 के तहत नोटिस अध्यक्ष द्वारा खारिज किए जाने के बाद हंगामा हुआ।
इससे पहले सदन में विपक्ष के नेताओं ने सुबह बैठक की और चीन मुद्दे पर सदन में चर्चा के लिए दबाव बनाने का फैसला किया। विपक्ष का आरोप है कि सरकार कुछ छिपा रही है और बहस से भाग रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





