भारत

सोनिया गांधी से मुलाकात होगी जिसमें विपक्ष के लोगों को एक साथ लाने पर चर्चा करेंगे: लालू यादव

jantaserishta.com
24 Sept 2022 3:32 PM IST
सोनिया गांधी से मुलाकात होगी जिसमें विपक्ष के लोगों को एक साथ लाने पर चर्चा करेंगे: लालू यादव
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: बिहार की सत्ता पर काबिज महागठबंधन के अहम घटक दल राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पटना में थे. लालू यादव पटना से शनिवार को दिल्ली पहुंच गए हैं. लालू यादव सुबह 10 बजे की फ्लाइट से पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए. लालू यादव ने दिल्ली पहुंचकर कहा है कि वे नीतीश कुमार के साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलेंगे.

लालू यादव ने कहा है कि हम विपक्ष को एकजुट करने के लिए हर मुमकिन प्रयास करेंगे. उन्होंने फिर से दोहराया कि 2024 के आम चुनाव में हम पीएम मोदी की सत्ता को उखाड़ फेकेंगे. इससे पहले लालू यादव पटना एयरपोर्ट पर भी अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आए. लालू यादव ने पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और बिहार दौरे पर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा.


लालू यादव ने गृह मंत्री अमित शाह को रिटायर बता दिया. उन्होंने कहा कि अमित शाह अब रिटायर हो चुके हैं. लालू यादव ने ये भी दावा किया कि बीजेपी का सफाया हो जाएगा. गौरतलब है कि लालू यादव पिछले काफी समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं. लालू यादव विदेश जाकर अपना इलाज कराएंगे. लालू यादव को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए विदेश जाने की इजाजत कोर्ट ने दे दी है.
लालू यादव किडनी ट्रांसप्लांट कराने के लिए सिंगापुर जाना चाहते हैं. इसके लिए उन्होंने कोर्ट से इजाजत मांगी थी. चारा घोटाले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव का पासपोर्ट कोर्ट में जमा था. लालू यादव ने कोर्ट से पासपोर्ट की अवधि समाप्त होने पर नवीनीकरण के लिए पासपोर्ट रिलीज करने की मांग की थी. कोर्ट ने लालू यादव का पासपोर्ट रिलीज कर दिया था जिसके बाद उसका नवीनीकरण कराया गया और इसके बाद कोर्ट से उपचार के लिए विदेश जाने की इजाजत मांगी गई थी.
कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद लालू यादव के उपचार के लिए विदेश जाने का रास्ता साफ हो गया है. लालू यादव का उपचार फिलहाल दिल्ली के एम्स अस्पताल में चल रहा था. बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह बिहार के सीमांचल क्षेत्र के दो दिन के दौरे पर हैं. अमित शाह ने लालू और नीतीश की जोड़ी पर जमकर हमला बोला था. अब लालू यादव ने उन्हें रिटायर बताकर पलटवार किया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story