भारत
6 साल से ज्यादा सजा वाले अपराध में फॉरेंसिक जांच को जरूरी करेंगे: अमित शाह
jantaserishta.com
16 Feb 2023 3:11 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली पुलिस के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली पुलिस के स्थापना दिवस की बधाई दी। शाह ने कहा कि मोदी सरकार आने वाले दिनों में आईपीसी, सीआरपीसी और एविडेंस एक्ट में परिवर्तन लाने वाली है। देशभर में फॉरेंसिक साइंस का जाल बिछाएंगे। 6 साल से ज्यादा सजा वाले अपराध में फॉरेंसिक जांच को जरूरी करेंगे। इसके लिए हमारे युवाओं की जरूरत होगी। अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि इसी के चलते प्रधानमंत्री मोदी ने नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी की स्थापना की, जो अब तक 9 राज्यो में कैंपस खोल चुके हैं। आने वाले 2 साल में हर राज्य में ये कैंपस होगा। कानून में बदलाव से प्रशिक्षित मैनपावर मिलेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सभी देशों के दूतावास हैं। राष्ट्रपति से लेकर सभी बड़े लोग यहां पर हैं। पूरे विश्व में दिल्ली पुलिस की प्रशंसा होती है। मैं इन 75 साल के सफर में जिन कर्मियों ने अपनी जान गवाई है, उनके अमर बलिदान को श्रद्धांजलि देता हूं। वहीं एएसआई शंभु दयाल को गृह मंत्री ने श्रद्धांजलि दी।
अमित शाह ने कहा कि आजादी के पहले पुलिस के काम में सेवा का सूत्र नहीं था। अंग्रेजों के हितों की रक्षा करना हुआ करता था। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद दिल्ली पुलिस सेवा, शांति और न्याय के साथ आगे बढ़ी। इस 75 साल में दिल्ली पुलिस ने ढेर सारा परिवर्तन लाया है। जब विश्व सदी की भयानक महामारी से गुजरा, उस दौरान पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया। जिसने उनकी छवि को बदलने का काम किया। दिल्ली पुलिस ने कोविड से पीड़ित परिवार का सदस्य बनकर उनकी मदद की। इस दौरान कई कोरोनाग्रस्त हुए और कितने जवानों ने बलिदान दिया, लेकिन फिर भी हंसते हंसते अपना काम जारी रखा।
वहीं अमित शाह ने मोबाइल टेबलेट पासपोर्ट वेरफिकेशन पर कहा कि अब 15 नहीं 5 दिन में यह ऑनलाइन मिल जाएगा। दिल्ली जैसे शहर में समय की कीमत सब जानते हैं। इसमें अब घर पर ही लिंक प्राप्त कर सकते हैं। रोजाना प्राप्त होने वाले 2000 पासपोर्ट एप्लिकेशन का प्रोसेस अब ऑनलाइन होने से जनता की सुविधा बढ़ेगी।
दिल्ली पुलिस के 76वें स्थापना दिवस समारोह पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहा हूँ।@DelhiPolice https://t.co/z1uBLXrykz
— Amit Shah (@AmitShah) February 16, 2023
शाह ने आगे कहा कि आज दिल्ली पुलिस को फॉरेंसिक वैन मिल गई है। इसके ट्रायल देखे जा चुके हैं। वहीं शाह ने ये भी कहा कि दिल्ली देश का पहला स्थान बनेगा, जहां किसी भी केस की तुरंत फॉरेंसिक जांच होगी। इसमें सीसीटीवी के साथ सभी सुविधाएं मौजूद हैं। इससे दोषसिद्धि दर बढ़ाने में मदद मिलेगी। वहीं अमित शाह ने कहा कि 5000 वर्गमीटर में शैक्षिक संस्थान 34 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। इसके साथ 90 आधुनिक छात्रावास भी जोड़े गए हैं।
अमित शाह ने कहा कि यह साल बहुत महत्वपूर्ण है, जब जी20 सम्मेलन की बैठक होनी है। जब विश्व के बड़े नेता एक स्थान पर आएंगे। एक ही समय चिंतन मनन करेंगे। उस समय कानून व्यवस्था और ट्रैफिक में दिल्ली पुलिस को सजग रहना पड़ेगा। दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोरा के नेतृत्व में अबतक तक जितनी भी मीटिंग हुई है वो एकदम सही दिशा में हुई है। मुझे उम्मीद है कि सभी व्यवस्था एक दम सही होंगी और दिल्ली पुलिस देश को यश दिलाएगी।
Tagsअमित शाहअपराधफॉरेंसिक जांचदिल्ली पुलिस स्थापना दिवसदिल्ली पुलिसAmit ShahCrimeForensic InvestigationDelhi Police Foundation DayDelhi Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





