भारत

क्या कन्हैया कुमार को मिलेगी बिहार कांग्रेस की कमान? ये नाम भी हैं आगे

jantaserishta.com
17 April 2022 4:04 PM IST
क्या कन्हैया कुमार को मिलेगी बिहार कांग्रेस की कमान? ये नाम भी हैं आगे
x

फाइल फोटो 

पटना: बिहार में सियासी संकट के दौर से गुजर रही कांग्रेस को एक बार फिर राजनीतिक रूप से एक्टिव करने की कवायद शुरू हो गई है. बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा के इस्तीफे के बाद नए अध्यक्ष को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है. इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसके बारे में जानकर वर्षों से कांग्रेस की सेवा करने वाले नेता भी परेशान हो गए हैं.

माना जा रहा है कि बिहार कांग्रेस की कमान कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) के हाथों में जा सकती है. बिहार में राजद और कांग्रेस की राह अलग है. इसका एक कारण कन्हैया कुमार का कांग्रेस से जुड़ना भी बताया जा रहा है. जानकारों का मानना है कि अगर फैसला राहुल गांधी के हाथों होता है तो कन्हैया कुमार ही बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष होंगे.
बिहार के सियासी पंडितों की मानें तो कन्हैया भूमिहार जाति से आते हैं. यदि कांग्रेस को बिहार में बीजेपी को चुनौती देनी है तो पार्टी के पास कन्हैया कुमार के अलावा कोई विकल्प मौजूद नहीं है. जानकारों का कहना है कि कन्हैया के आने से बिहार के भूमिहार युवा जो फिलहाल बीजेपी के पाले में वह कांग्रेस की तरफ आ सकती है.
कन्हैया कुमार बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष होंगे इस पर फिलहाल प्रदेश के राजनेता बयान देने से बच रहे हैं. इसी बीच बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई और भी आगे चल रहे हैं. सदाकत आश्रमा का नाम भी सुर्खियों में है. इसके साथ ही दलित जाति से आने वाली मीरा कुमार का नाम भी बिहार प्रदेश अध्यक्ष की रेस में आगे माना जा रहा है. वहीं, तारीक अनवर, दलित नेताओं में विधायक राजेश कुमार और विधायक दल के पूर्व नेता अशोक राम के नाम भी लिए जा रहे हैं.
अगर मुस्लिम समुदाय की बात कर ली जाए तो शकील अहमद खान का नाम सबसे ऊपर चल रहा है . शकील खान फिलहाल पार्टी के विधायक हैं. वैसे नामों को लेकर चल रही अटकलों के बीच अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी किस एक नाम को मिलती है इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story