भारत

8 लाख महिलाओं को देंगे रोजगार : प्रियंका गांधी

Nilmani Pal
29 Dec 2021 11:02 AM GMT
8 लाख महिलाओं को देंगे रोजगार : प्रियंका गांधी
x

यूपी। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जनपद के सिरसागंज के गिरधारी इंटर कॉलेज में बुधवार को प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिला संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंच पर पहुंचकर महिलाओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। प्रियंका गांधी का कार्यक्रम डेढ़ बजे का था लेकिन काफी देर बाद वे यहां पहुंचीं। प्रियंका गांधी वाड्रा को सुनने आईं महिलाओं ने अपनी परेशानी बताईं। एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षा मित्र सहित स्कूल की छात्राओं से प्रियंका ने संवाद किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने वेतनमान की वृद्धि के लिए प्रियंका से गुहार लगाई। प्रियंका गांधी वाड्रा से महिलाओं ने मानदेय बढ़ाने और उन्हें राज्य कर्मचारी करने की मांग रखी।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि महिलाओं का शोषण हो रहा है। एक गैस सिलिंडर में जिम्मेदारी खत्म करने वाली सरकार है। चुनाव में कभी भी महिला सशक्तीकरण की बात नहीं होती है। लड़की हूं-लड़ सकती हूं नारा महिलाओं के लिए है। महिलाओं को अपनी शक्ति की पहचान करनी होगी। संध्या ने बताया कि शिक्षा के लिए उसे संघर्ष करना पड़ा। महिलाएं शिक्षा पाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। पांच साल सत्ता में रहने के बाद भी वेतन नहीं बढ़ाया। शक्ति विदान घोषणा पत्र बनाया है। महिलाओं के लिए अलग से डॉक्टर स्वास्थ्य केंद्र पर मिलेगा। शिक्षा में हर जिले में दक्षता विद्यालय बनाएंगे। दक्षता की ट्रेनिंग देंगे। खाली रोजगार को भरेंगे। 20 लाख लोगों में से आठ लाख रोजगार महिलाओं को मिलेंगे। नेताओं को जिम्मेदारी बतानी होगी।

चूड़ी जुड़ाई करने वाली महिला के घर की बात करते हुए सरकार पर कहा कि एक तोड़े का तीन रुपये मिलता है और गैस का सिलिंडर एक हजार रुपये का है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री को घेरते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के उद्योग मित्रों को बड़े-बड़े संस्थान बेच दिए गए हैं। अत्याचार पर एफआईआर नहीं होते हैं। महिलाएं बदलाव लाएंगीं।


Next Story