भारत

हिमाचल में सरकार बनते ही महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए देंगे : प्रियंका गांधी

Nilmani Pal
14 Oct 2022 12:27 PM GMT
हिमाचल में सरकार बनते ही महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए देंगे : प्रियंका गांधी
x

हिमाचल के 5 लाख युवाओं को रोजगार देंगे - प्रियंका गांधी

हिमाचल प्रदेश में सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन बहाली करेंगे - प्रियंका गांधी

सरकार बनते ही महिलाओ को हर महीने 1500 रुपए देंगे - प्रियंका गांधी

दिल्ली। हिमाचल के सोलन में परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने संबोधित करते हुए भाजपा पर करारा प्रहार किया है उन्होंने अपने संबोधन को मां शूलिनी के जयकारे के साथ शुरू किया और अपनी दादी इंदिरा गांधी को याद किया। उन्होंने कहा कि हिमालय की बर्फ में इंदिरा गांधी की अस्थियां भी है। इंदिरा गांधी जानती थीं हिमाचल के लोगों के हौसले को। मेहनत के बल पर आज हिमाचल के लोगों ने प्रदेश को ऊचाईयों पर पहुँचाया हैं।

इस दौरान उन्होंने भाजपा की प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया और ओपीएस के मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार के पास कर्मचारियों को पेंशन देने को पैसे नहीं, लेकिन उद्योगपतियों जा लोन माफ करने को पैसे जरूर है। भाजपा सरकार पर हमला-रोजगार के लिए कोई योजना नहीं। युवाओं को रोजगार तो नहीं दिया, पुलिस भर्ती में घोटाला किया।भाजपा सरकार पहले ही रिवाज बदल दिया, आपको देने के बजाय छीना। छोटे दुकानदारों, किसानों, बेरोजगारों से सिर्फ छीना।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इसकी गारंटी कि हमारी सरकार बनी तो दो निर्णय होंगे, उनकी सरकार बनते ही मंत्रिमंडल की पहली बैठक में जो निर्णय लिए जाएंगे, पहली मंत्रिमंडल की बैठक में 1 लाख युवाओं को रोजगार, OPS की बहाली की जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले निर्णय में प्रदेश के 100000 रिक्त पद भरे जाएंगे और आने वाले समय में कुल 500000 लोगों को रोजगार दिया जाएगा सरकार अपने दूसरे निर्णय निर्णय में ओपीएस की बहाली करेगी प्रदेश के 200000 कर्मचारियों के परिवारों को फायदा पहुंचेगा। प्रियंका ने हिमाचल में नशे को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि उनकी सरकार स्टेट में ड्रग पॉलिसी बनाएगी डीएडिक्शन सेंटर खोले जाएंगे। इस दौरान उन्होंने हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का भी जिक्र करते हुए कहा कि वीरभद्र सिंह ने प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा काम किया। जिसकी बदौलत कांग्रेस काल में प्रदेश के विकास कार्य हुए है।

साथ ही उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश की सत्ता में कांग्रेस की सरकार बनती है तो युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने के लिए पुख्ता कदम उठाए जाएंगे, 680 करोड का फंड बनाया जाएगा और स्टार्टअप करने वाले युवाओं को फायदा मिलेगा।


Next Story