भारत

नाइट कर्फ्यू को ठेंगा: बारात में बार-बालाओं का तमंचे पर डिस्को, युवक का अश्लील डांस वीडियो वायरल

jantaserishta.com
17 Jun 2021 12:12 PM IST
नाइट कर्फ्यू को ठेंगा: बारात में बार-बालाओं का तमंचे पर डिस्को, युवक का अश्लील डांस वीडियो वायरल
x
कोविड नियमों की धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है.

प्रयागराज. यूपी में कोरोना संक्रमण के चलते नाइट कर्फ्यू अभी भी लागू है. शादी समारोह में भी कुछ ही लोगों के शामिल होने की इजाजत है. कोरोना कर्फ्यू के बीच यमुनापार इलाके में कोविड नियमों की धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है.

यहां एक बारात में बार-बालाओं के साथ तमंचे पर डिस्को होता रहा. शादी के जश्न में परिवार के बड़े बुजुर्गों के सामने बार-बालाओं के साथ एक युवक ने हाथों में अवैध तमंचा लेकर जमकर अश्लील डांस किया. नाइट कर्फ्यू के बावजूद युवक ने न केवल कोरोना गाइडलाइन का जमकर माखौल उड़ाया. बल्कि अवैध तमंचे को लहराते हुए अश्लील डांस कर कानून व्यवस्था को भी चुनौती दे डाली. युवक के तमंचे पर डिस्को का वीडियो भी सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है.
गौरतलब है कि मंगलवार रात मिर्जापुर जिले के जिगना से उरनाह गांव में एक बारात आई थी. बारात में बारातियों के मनोरंजन के लिए बार-बालाओं के डांस का कार्यक्रम रखा गया था. डीजे पर बार-बालाएं थिरक भी रही थी. तभी एक युवक तमंचे के साथ स्टेज पर आकर बार-बालाओं के साथ झूमने लगा. बारात में मौजूद युवक के दोस्त सीटी मारकर और हुल्लड़ मचाकर उस युवक का हौसला बढ़ा रहे थे. बारातियों ने भी सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जिया उड़ाई. शासन द्वारा शादी समारोह में तय संख्या का भी लोगों ने कोई ख्याल नहीं रखा.
गिरफ्तारी के लिए मिर्जापुर गई पुलिस
तमंचे पर डिस्को का वीडियो जब वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई. पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए मिर्जापुर के लिए रवाना हो गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story