भारत

बंगला खाली करने की नोटिस का करेंगे पालन: राहुल गांधी

jantaserishta.com
28 March 2023 1:32 PM IST
बंगला खाली करने की नोटिस का करेंगे पालन: राहुल गांधी
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपना तुगलक लेन बंगला खाली करने के लिए कहे जाने के एक दिन बाद मंगलवार को कहा कि सांसद के तौर पर अयोग्य ठहराए जाने के बाद वह लोकसभा सचिवालय के निष्कासन नोटिस का पालन करेंगे। उन्होंने कहा,लोकसभा के लिए चार बार निर्वाचित सदस्य के रूप में यहां बिताए समय की सुखद यादें हैं। उन्होंने कहा कि वह आवास खाली करने के नोटिस का पालन करने को बाध्य हैं।
सोमवार को कांग्रेस नेता को दिल्ली के लुटियंस जोन में तुगलक लेन स्थित बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया था।
अधिकारियों ने कहा कि नियमों के मुताबिक उन्हें 30 दिनों के भीतर इसे खाली करना होगा।
शुक्रवार को सूरत की एक अदालत द्वारा मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के 24 घंटे बाद राहुल गांधी को सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story